
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का वर्ष 2016 से 2019-20 तक के लाभुकवार समीक्षा की. समीक्षा के क्रम मे सभी पंचायत सचिवों को 10 दिनों के अन्दर लंबित आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया है. किसी कारण से जिन लंबित आवासों का निर्माण पूर्ण नहीं हो सकता उसे ग्रामसभा में पारित कर प्रखंड मुख्यालय में प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है. साथ ही बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर आवास योजना में एक सप्ताह के अन्दर लंबित आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया है. बैठक में वैसे लाभुकों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया है जो आवास बनाने में रूचि नहीं दिखा रहे है. पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि लाल इंक से पोस्टर बनाकर लाभुकों के आवास पर चिपका देंना है ताकि उनके उपर विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके. लंबित इंदिरा आवास योजना में पंचायत सचिवों को 4 दिनों के अन्दर 10-10 आवास पूर्ण कराने की बात कही है. अवसर पर प्रशिक्षु उपसमाहर्ता प्रशांत हेम्ब्रम, प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास और अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे.




