
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह स्थित हरिजन बस्ती में कल्लू घोष की पत्नी जुली घोष की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव भी किया था. पुलिस ने इस मामले में जुली के भतीजे और मुन्ना घोष के बेटे शिवम घोष को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. इसी की एक कड़ी को खोलते हुए पुलिस ने राहुल मुखी को भी गिरफ्तार किया. राहुल ने हत्या के दिन का राज पोलिस के सामने खोल दिया. पुलिस ने राहुल को शुक्रवार को जेल भेज दिया. घटना के संबंध में थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि राहुल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शिवम अक्सर जुली के कमरे के बाहर दोस्तों के साथ नशा का सेवन करता था. जिसको लेकर जुली अक्सर मना करती थी. शिवम इसी बात से तंग था. एक दिन उसने जुली की हत्या की योजना बनाई, वह जानता था कि आज जुली की हत्या हो जाए तो घर भी उसका हो जाएगा. घटना के दिन वह नहा कर आया और हाथों में ग्लव्स पहनकर पीछे की खिड़की से घर में घुकसर जुली की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह फरार हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में और भी लोग शामिल है. सभी को गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी.





