
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी बाजार में दुकान खोल रहे सैयद फारुख को बगल के दुकानदार फिरोज ने धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया. घायल अवस्था में ही फारुख पास ही खड़े पीसीआर वाहन के पास पहुंचे जहां से पीसीआर ने उन्हें इलाज के लिए टी एम एच पहुंचाया.फारुख के गले के चोट आई है. घटना के संबंध में उनके साथियों ने बताया कि फारुख मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में रहते है और गोलमुरी बाजार में टाटा रेफ्रिजरेटर नाम से एक दुकान चलाते है. रविवार को वह अपनी दुकान खोल रहे थे. इतने में ही पड़ोस के दुकानदार ने उनपार धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस फिरोज की तलाश कर रही है.







