
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती में स्क्रैप कारोबारी मोतीचंद गुप्ता पर फायरिंग करने वाले बस्ती के ही एजे आकाश और साजन मिश्रा है. इधर घटना के बाद मोतीचंद को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना पाकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
घायल मोतीचंद गुप्ता ने बताया कि बस्ती के ही आकाश और साजन दोपहर को बाइक पर सवार होकर आकाश और साजन उसके टाल के पास पहुंचे और पिस्टल खरीदने के लिए रंगदारी की मांग करने लगे. उन्होने कहा कि उनका कारोबार ठीक नहीं चल रहा है इसलिए वे रुपये नहीं देंगे. दोनों के बीच बकझक हुई तो आकाश ने अपने पास से पिस्तौल निकालकर पैर में गोली मार दी. जाते-जाते वे ये कह गए कि अभी तो बस इतना ही किया है, अगली बार अगर पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो जान से मार देंगे. इधर पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है.













