
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुननगर निवासी 17 वर्षीय नाबालिग से उसी के मुंहबोले नाना द्वारा अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस नाबालिग का एमजीएम में मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करेगी, जहां न्यायालय के समक्ष उसका बयान दर्ज किया जाएगा. इधर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. आरोपी जैप-6 से सेवानिवृत है. बता दें कि इसके पहले पीड़िता ने सिटी एसपी से मामले की शिकायत की थी. उसने बताया था कि उसके माता-पिता के मौत की बाद मौसा और मौसी ने उसे पाल-पोस कर बड़ा किया था. उसे पढ़ने के लिए सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भर्ती कराया गया था. लॉकडाउन को लेकर वह घर पर ही थी. इसी बीच मौसी के श्वसुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसने ये बात उनकी पत्नी को बताई, तो उन्होंने डांट-डपट कर किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी दी.













