• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-brutal-murder-कदमा में पत्नी, दो बेटियों और ट्युशन टीचर के हत्यारे दीपक की तलाश के लिए कई जगहों पर छापा, मोबाइल का अंतिम लोकेशन कहा मिला, जानें, कदमा के गहने दुकान में 4.50 लाख में गहने बेचकर भागा दीपक, अपने दोस्त रोशन और उसकी पत्नी के साथ साले को खाना पर बुलाकर सिर्फ साला पर ही क्यों किया दीपक ने हमला, अय्याश दीपक के है कई गर्लफ्रेंड, अब दीपक के पास सिर्फ तीन ही विकल्प, जानें हत्याकांड के कई सारे इंवेस्टिगेशन से जुड़ी बातों वाली रिपोर्ट, देखिये-video-क्या कह रही हमले में बची महिला-video

April 13, 2021
in क्राइम
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
फरार दीपक और उसकी बेटी का फाइल फोटो

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र तिस्ता रोड के क्वार्टर नंबर 97, 99 में टाटा स्टील के फायर फाइटर द्वारा पत्नी, दो बच्ची और ट्युशन टीचर की हत्या करने के बाद अपने दोस्त पर जानलेवा करने के मामले में मंगलवार को कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. इस दौरान रांची से आयी फोरेंसिक लैब की टीम ने भी गहन जांच की. उन्होंने बताया कि पुलिस कई मामलों में जांच कर रही है. वहीं ट्युशन टीचर का शव अर्धनग्न शव मिलने से यह भी संभावना जताई जा रही है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है. हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट का इंतजार करेगी कि अगर दुष्कर्म की घटना हुई है तो उसने हत्या करने के बाद दुष्कर्म किया है या हत्या करने के पहले. वैसे पुलिस ने शव को जो बरामद किया है, उसके तहत ट्युशन टीचर का पैंट और अंडरवेअर खोला गया था, जो दोनों एक साथ जबरन खोला गया था, यह साबित होता दिख रहा है. यह तय माना जा रहा है कि उसके साथ लड़के ने गलत जरूर किया है. फिलहाल पुलिस दीपक की तलाश में प्रयासरत है. उसके पकड़ाने पर ही मामले का खुलासा हो पाएगा. मृतका वीणा के भाई आनंद के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कराया गया है.
ससुराल में रखे गहने लिए और फिर उसे बेचकर हुआ फरार

रविवार देर रात ही पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद वह रात भर शव के साथ ही सोया रहा. सुबह उसने नहाया और फिर पूजा पाठ कर अपने ससुराल पहुंचा. दीपक के साले बिनोद ने बताया कि जब दीपक उनके घर आया तो ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उसने हत्या कर दी है. वह नहा धोकर सिर में टीका लगाकर आया था. जब उन्होंने अपने बहन के बारे में पूछा तो दीपक ने बताया कि वह बच्चों के साथ रांची गई है. वहां से गहने लेने के बाद वह सीधे कदमा बाजार स्थित आरके ज्वेलर्स गया, जहां उसने गहनों को 4.50 लाख में बेचा. तीन लाख रुपये नकद लेने के बाद बाकी के 1.50 लाख रुपये भाई के एकाउंट में ट्रांस्फर करने की बात कहकर वह वहां से निकल गया. जब शाम को वे लोग दीपक के घर पहुंचे तो पाया कि बहन की हत्या कर दी गई है. उन्होंने बताया कि दीपक काफी गुस्सैल किस्म का था. उसे गुस्सा काफी जल्दी आता था. शादी के बाद कुछ दिनों में ही उसके बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा था. उसके ससुर ने बहन को कुएं में धक्का दे दिया था. थाने में शिकायत के बाद उसे जेल भी भेजा गया पर बाद में दीपक द्वारा माफी मांगने पर उन्होंने केस वापस ले लिया और दीपक की नौकरी लगवाकर उसे क्वार्टर में शिफ्ट करवाया था.
गहने बेचकर घर पहुंचा और कर दी ट्युशन टीचर की हत्या

गहने बेचने के बाद वह सीधे घर पहुंचा जहां उसने ट्युशन टीचर को बेरहमी से मारकर उसकी हत्या करने के बाद उसने शव को पलंग के बॉक्स के अंदर डाल दिया और फिर अपने दोस्त रोशन को खाने पर बुलाया. इस दौरान उसने रोशन और अंकित पर भी जानलेवा हमला किया.
प्लानिंग के तहत दिया घटना को अंजाम

इधर आस-पास के लोगों का कहना था कि कुछ दिनों से उसकी गतिविधियां ठीक नहीं थी. ज्वेलर्स दुकान के पास के लोगों ने बताया था कि उन्होंने दीपक को दो दिन पहले ही ज्वेलर्स से बात करते देखा था. शायद वह गहने बेचने की बात कर चुका था. इधर साले बिनोद ने बताया कि बहन वीणा ने सारे गहने चोरी की डर से उसके पास रखे थे. बहन ने तीन दिन पहले बताया कि उन्होंने बैंक में लॉकर ले लिया है इसलिए अब वह गहनों को लॉकर में रखवा देगी.
पुलिस ये सारे सवाल है, जिसका जवाब पुलिस ढूंढ रही है

पुलिस मामले की जांच तो कर रही है, लेकिन कई सवाल है जो उठते नजर आ रहे है. रात के वक्त मानो एक घर में हत्या को पति ने अंजाम दिया. बच्चों को मार दिया, यहां तक यह समझ आता है कि किसी पड़ोसी को जानकारी नहीं हुई होगी. लेकिन टीचर की हत्या दिन के उजाले में हुआ, जब सबसे ज्यादा लोग घरों में रहते है, लेकिन किसी को सुनाई नहीं दिया जबकि सारे क्वार्टर की दीवार एक दूसरे से जुड़े हुए है. टीचर की हत्या के बाद उसकै पैंट और अंर्तवस्त्र जबरन खोला गया था, जो यह बता रहा है कि हो सकता है कि उसके साथ दीपक ने कुछ गलत किया होगा और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. लेकिन हत्या के बाद फिर से रोशन, उसकी पत्नी और उसके साले को क्यों खाने पर बुलाया. खाने पर बुलाया तो उसके साले पर ही हमला क्यों शुरू कर दिया, कहीं इस पूरे केस में रोशन या उसका साला तो कहीं कोई ”त्रिकोण” तो नहीं पैदा कर रहा है. वैसे उसका साला काफी गंभीर हालत में है, जिस कारण उसका बयान तक पुलिस नहीं ले पा रही है. वैसे पुलिस रोशन और उसकी पत्नी से भी पूछताछ करेगी.
हत्यारा दीपक 20 दिनों से ज्यादा समय से नहीं जा रहा था ड्यूटी, अय्याश किस्म का व्यक्ति है दीपक, फरार दीपक के पास तीन ही विकल्प-या तो सरेंडर कर देगा, पुलिस गिरफ्तार कर लेगी या फिर वह आत्महत्या कर लेगा

दीपक कुमार, जिसने इस तरह की नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया है, उसके बारे में यह बताया जाता है कि वह अय्याश किस्म का व्यक्ति था. टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड में वह ड्यूटी भी नहीं जा रहा था. करीब 20 दिनों से वह ड्यूटी नहीं जा रहा था, जिसकी सूचना तक उसने प्लांट को नहीं दी है. दीपक कुमार के बारे में यह कहा जाता है कि वह ड्यूटी पर बैठकर सिर्फ मोबाइल संचालित किया जाता था और वह अय्याश किस्म का व्यक्ति था. उसका कई गर्लफ्रेंड भी है. दीपक कुमार के पास तीन ही विकल्प है, या तो वह सरेंडर कर देगा, पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेगी या फिर वह आत्महत्या कर सकता है, इस अंदेशा से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस उसके फेसबुक से भी जानकारी ले रही है.
बिष्टुपुर होटल रामादा के पास से बंद हो गया मोबाइल, दीपक के साले के बयान पर दर्ज होगा मुकदमा

बिष्टुपुर होटल रामादा के पास अंतिम लोकेशन दीपक कुमार का मिला था. उसके बाद से वह मोबाइल बंद कर दिया. इसके बाद से उसका कोई लोकेशन नहीं मिल पा रहा है. उसके सारे परिजनों से भी पुलिस पता लगा रही है. पुलिस की ओर से अब दीपक के साले के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

रोशन की पत्नी आराध्या.

रोशन के साले पर भी हथौड़े से किया वार, किसी तरह बचाई जान
घटना के जानकारी देते हुए रोशन की पत्नी आराध्या ने बताया कि दीपक ने रोशन को फोन कर खाने पर बुलाया था. उसने 2 से 3 बार फोन भी किया. वो अपने पति रोशन, एक साल की बेटी और अपने भाई अंकित के साथ लगभग 2 बजे दीपक के घर पहुंची. घर पहुंचने के बाद दीपक ने अपना एक कमरा बंद किया हुआ था. उसने दूसरे कमरे में बिठाया. भाई अंकित सोफे पर बैठा था. वो अपने पति के साथ बच्ची को लेकर बाथरूम में गई थी. जब वापस कमरे पर आई तो देखा कि दीपक उसके भाई अंकित पर हथौड़े से वार कर रहा था. जब रोशन उसे बचाने गए तो दीपक उस पर भी वार करने लगा. किसी तरह वह अपनी बच्ची को लेकर जान बचाकर बाहर भागी और आसपास के लोगों से मदद मांगी. इसी बीच दीपक अपना एक बैग उठाकर बुलेट लेकर वहां से चला गया. वे लोग इलाज के लिए टीएमएच पहुंचे जहां अंकित की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पत्नी और बच्चों के साथ गोवा में एक लाख रुपये खर्च कर लौटा था दीपक

दीपक कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गोवा में करीब एक लाख रुपये खर्च कर लौटा था. दीपक कुमार इसके बाद अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कैसे कर दी, यह सवाल सबके मन में आ रहा है. वैसे अपने माता-पिता की मौत के बाद उसने अपने जमशेदपुर के परसुडीह के सोपोडेरा इलाके में अपने पैतृक संपत्ति को बेच दिया था और पैसे अर्जित की थी. इसके बाद से उसकी अय्याशी काफी ज्यादा बढ़ गयी थी और लगातार वह अय्याशी करते नजर आ रहा था.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची
क्राइम

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची

October 12, 2026
Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Next Post
jamshedpur-accident-जमशेदपुर के पास डोबो में सड़क दुर्घटना, कार और ट्रक आमने सामने टकराई

jamshedpur-accident-जमशेदपुर के पास डोबो में सड़क दुर्घटना, कार और ट्रक आमने सामने टकराई

Jamshedpur : विधायक मंगल कालिंदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, सिख संगत को दी बैसाखी की बधाई

Jamshedpur : विधायक मंगल कालिंदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, सिख संगत को दी बैसाखी की बधाई

jamshedpur-administration-action-जमशेदपुर के बाजारों में प्रशासन की दबिश, टेल्को आजाद मार्केट की दो दुकानें और बिष्टुपुर की पांच दुकानों को किया सील, कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही थी दुकानें, देखे प्रशासनिक कार्रवाई की तस्वीरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News