
जमशेदपुर : जमशेदपुर में उलीडीह थाना अंतर्गत विश्वकर्मा कॉलोनी में कांग्रेस नेता चुनचुन सिंह से युवकों ने मोबाइल की छिनतई कर ली. इस संबंध में चुनचुन सिंह ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत के अनुसार चुनचुन सिंह अपने चालक के साथ पिकअप वैन पर अपने चालक के साथ घर जा रहे थे. विश्वकर्मा कॉलोनी में अंधेरे का फायदा उठाकर 7 से 8 की संख्या में युवकों ने लाठी डंडे से पहले तो पिकअप वैन की कांच तोड़ दी और पिटाई करते हुए मोबाइल की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए.फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस मामले की तलाश में जुट गई है.













