
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत दिरलॉन्ग स्थित यश पेट्रोल पंप के पास एनएच 33 पर शुक्रवार की दोपहर एक तेज़ रफ्तार कार ने गाय को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया. इधर सड़क दुर्घटना में गाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी अर्जुन शर्मा और परमेश्वर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहयोग से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनो को टी एम एच रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन और परमेश्वर अपनी बहन को रांची एयरपोर्ट छोड़ने गए थे. एयरपोर्ट छोड़ने के बाद दोनो अपनी आई 20 कार से वापस आ रहे थे. यश पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक गाय दौड़ती हुई आ गई जिससे इनकी कार टकरा गई.





