
जमशेदपुर : जमशेदपुर की गोलमुरी पुलिस ने चोरी के वाहनों का धंधा करने वाले नामदा बस्ती सी ब्लॉक निवासी चंद्रशेखर जायसवाल उर्फ गुंजन जायसवाल को गिरफ्तार किया है. 13 मई को पुलिस के केबुल टाउन मैदान से उड़ीसा के राउरकेला से चोरी की एक हाइवा को बरामद किया था. पुलिस को इसी मामले में गुंजन की तलाश थी पर वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार गुंजन के खिलाफ झारखंड और उड़ीसा के कई थानों में कुल 20 मामले दर्ज है जिनमे चोरी, हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






