
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी चालक मानगो के परमानंद नगर निवासी प्रद्युत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पर न्यायलय में महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने के मामले में न्यायलय के आदेश में कदमा थाना में न्यायलय परिवाद दर्ज कर लिया गया है. शिकायतवाद दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. महिला ने अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद के द्वारा न्यायलय में शिकायत दर्ज कराई थी. बता दें कि महिला अनुसूचित जाति से आती है. महिला की दो बेटियां हैं. वर्ष 2012 में उस वक्त आरोपी के संपर्क में आई जब वह अपनी पति के खिलाफ न्यायालय में तलाक के लिए केस लड़ रही थी. इस बीच प्रद्युत सिंह उसके संपर्क में आया और कदमा के त्रिशूल टावर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. उसने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई. बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा. ये जानकारी महिला के फुफेरे भाई को की टीएमएच में डॉक्टर थे. उन्हें पता चला. यह बात पता चलने के बाद उसने महिला को खूब फटकार लगाई. महिला ने कहा की वह प्रद्युत से शादी कर लेगी. इस बीच प्रद्युत उसे पूरी, उज्जैन और कई जगह घूमने लेकर गया और दुष्कर्म किया. प्रद्युत उसे रांची स्थित मंत्री आवास भी लेकर गया जहां, उसने मंत्री के आवास की देखभाल करने वाले गुणाधर और बुचा नाम के व्यक्ति को उसे अपनी पत्नी बताकर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था. वह गुणाधर को कहकर सीसीटीवी भी बंद करवा देता, ताकि कोई उसे अंदर ले जाते न देख सके. बीच में नौकरी छूटने के बाद महिला ने अपने फुफेरे भाई को गैरेंटर बनवाकर प्रद्युत को जेसीबी के लिए लोन दिलवाया. वर्ष 2020 में जब उसने प्रद्युत को शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया.



