
देवघर : देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमिल गांव के समीप एक बाइक की छिनतई पिस्तौल की नोक पर हुई है. मामला तब सामने आया जब पीड़ित मोटरसाइकिल की छिनतई की शिकायत करने जसीडीह थाना पहुंचा. पीड़ित उतम कुमार झा मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरमसीया गांव का रहने वाला है और वह पल्सर बाइक से संकरीगली फुआ के घर जा रहा था. उसी दौरान कुशमिल गांव के समीप कलभर्ट के पास पहले से ही एक ग्लैमर बाइक खड़ी कर पांच व्यक्ति खड़ा था. जैसे ही वह वहां पहुंचा वैसे ही उन लोगों ने पिस्तौल निकाल कर बाइक को रोक दिया और बाइक लेकर फरार हो गये. पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरु कर दी है.












