
ईसीसी फ्लैट में शिफ्टिंग के बाद सामानों की चोरी
कदमा थाना अंतर्गत ईसीसी फ्लैट निवासी वाई श्रीराम के घर पर सामानों की चोरी कर ली गई. घटना 21 जून देर रात की है. घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मिली जानकारी के अनुसार वाई श्रीराम कदमा प्रकृति विहार से ईसीसी फ्लैट में शिफ्ट कर रहे थे. शिफ्टिंग के काफी देर हो गई थी तो वे लोग घर का दरवाजा बंद करना भूल गए. इसी बीच घर से एक कैमरा, दो मोबाइल और एक लैपटॉप की चोरी कर ली गई. (नीचे पढ़े गोलमुरी की घटना)
महिला से छिनतई करने का प्रयास करने वाला गया जेल
गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट के पास बाइक सवार एक महिला से छिनतई का प्रयास करने वाले बदमाश को गोलमुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए बदमाश में नामदा बस्ती निवासी संदीप सिंह उर्फ गुल्लू शामिल है. इस मामले में एक अन्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. बता दे कि 13 जून को टिनप्लेट कंपनी के पास एक महिला से चेन छिनतई का प्रयास किया गया था.
















