
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत तीन तल्ला निवासी बच्चा सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अमन सिंह ने बिहार के छपरा स्थित अपने गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर निवासी परिवार गांव के लिए रवाना हो गया है. अमन गोविंदपुर के विग इंग्लिश स्कूल के 12वीं कक्षा का छात्र था. मृतक के पिता बच्चा सिंह सीआरपीएफ के जवान है. मिली जानकारी के अनुसार अमन काफी तनाव में रहता था. 20 दिनों पहले वह छपरा स्थित अपने गांव गया हुआ था. उसने ऐसा क्यों किया ये परिजन नही बता पा रहे है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







