
सोनारी एयरपोर्ट मैदान के दुकान में चोरी करने वाला धराया (नीचे पूरी खबर पढ़े)

सोनारी थाना अंतर्गत एयरपोर्ट मैदान के पास स्थित पूजा मसाला दुकान में सामानों की चोरी के मामले में सोनारी संभालपुरिया बस्ती निवासी पवन रंगबीरा को गिरफ्तार किया है. पवन की निशानदेही में पुलिस ने चोरी किया गया दो टेबल फैन, पांच स्टील ड्रम, चल एल्यूमीनियम ड्रम, पांच लोहे का गमला और अन्य सामान बरामद किया है. घटना 24 जून की है. इस मापांचमें दुकान संचालक अनिल प्रसाद के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

ट्रक समेत लाखों का समान गायब करने के मुख्य आरोपी को चार दिन थाने में रखने के बाद भी पुलिस को कुछ हासिल नहीं, आज गया जेल
टेल्को थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स गेट के पास से अप्रैल माह में ट्रक समेत लाखों के समान गायब करने के मुख्य आरोपी श्रवण कामत को थाने में चार दिन रखने के बाद भी पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ है. हालांकि पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का मानना है को चोरी किए गया सामानों को रिकवरी जल्द ही कर ली जायेगी. बता दे कि अप्रैल माह में टाटा मोटर्स के पास से ट्रक समेत 98 लाख के पार्ट्स गायब कर दिए गए थे. इस मामले में पुलिस ने लगभग 65 से 70 लाख का सामान बरामद कर पांच लोगों को जेल भेज दिया था. मामले में श्रवण ने 21 जून को ही थाने में सरेंडर कर दिया था.







