
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत ग्वाला पट्टी निवासी बबीता देवी के घर पर गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने के जानकारी पर बबिता देवी किसी तरह घर से निकलकर बाहर आई और मदद के लिए चिल्लाई. आस पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया पर आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से घर के लगभग सारा सामान जलकर खाक हो गया. इधर शुक्रवार को सूचना पाकर पहुंचे जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी घर पहुंच कर परिवार से मुलाकात आर्थिक मदद की. साथ ही ग्वाला पट्टी बस्ती का दौरा सैनिटाइजर छिड़काव कर घर का जायजा लिया. उन्होंने बबीता देवी को आर्थिक मदद के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.








