
वृद्ध दंपत्ति के घर पर नगद समेत गहनों की चोरी, नौकरानी पर लगा आरोप
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा स्थित इंद्रानगर निवासी वृद्ध दंपत्ति के घर पर गहनों और नगद की चोरी कर ली गई. जानकारी मिलने पर जुतिका भट्टाचार्य ने अपनी नौकरानी पार्वती डे पर आरोप लगाते हुए सीतारामडेरा थाना में मामले दर्ज कराया है. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि शिकायत करता की उम्र 80 साल के लगभग है, पति की भी स्थिति ठीक नहीं है. इसी को लेकर पार्वती उनके यहां जनवरी माह से ही काम कर रही थी. बीते दिनों ही उन्हे जानकारी हुई कि उनके घर पर रखे गहनों और 40 हजार रूपए गायब है. इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की है.
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
गोलमुरी थाना के पास शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में घायल मनीष की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई. इस मामले में परिजनों के बयान पर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. बता दे कि शुक्रवार रात को स्कूटी सवार ने बाइक को टक्कर मार दी थी जिसमे बाइक चालक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे.






