
जमशेदपुर : जमशेदपुर के फुड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एफसीआइ) के खाद्यान्न व्यापारी गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह की अपराधियों ने पिटाई कर सरायकेला के पास अधमरा थोड़ दिया था. उसको स्थानीय लोगों ने पहले सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कर्मचारियों ने परिजनों को खबर किया कि उनके परिजन अमरजीत सिंह अस्पताल में है, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए उनको जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग की लड़ाई लड़ रहा है. गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह का साकची बाजार में गुरमित क्लोथ नामक एक दुकान भी है. उसके भाई गुरमित सिंह ने बताया कि भाई घर से शुक्रवार को निकला था और देर रात तक घर नहीं आया था. इसके बाद गोलमुरी पुलिस को उन लोगों ने लिखित सूचना दी, जिसके बाद उसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन गोलमुरी भोलाडीह में मिला. परिजन भोलाडीह गये. काफी खोजबीन की. सरायकेला सदर अस्पताल भी गये, लेकिन कोई नहीं मिला. इसके बाद शनिवार की सुबह यह खबर आयी कि उनके भाई के जैसा कोई व्यक्ति बेहोश मिला है. इसके बाद परिजन पहुंचे और उनको उठाकर सीधे टीएमएच में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. अमरजीत के मुंह, हाथ, पैर सब जगह गहरे जख्म पाये गये है. वह बेहोश है. यह आशंका जतायी जा रही है कि एफसीआइ के व्यापार में काफी लोगों के निशाने पर अमरजीत था, जिस कारण उसको पीटा गया है. यह भी कहा जा रहा है कि अमरजीत सिंह वहां पैसे का तगादा करने गया था, जहां उसकी पिटाई की गयी होगी. जब तक होश नहीं आता है, तब तक इस पूरे मामले से परदा नहीं उठा है. वह जहरीला सामान भी खाया है, ऐसा बताया जा रहा है. सरायकेला थाना में भी मामले में एफआइआर दर्ज किया गया है.






