
जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित रामसकल हत्याकांड मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी कृष्णा तपाड़िया उर्फ मुन्ना तपाड़िया को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल से गिरफ्तार करने के बाद उसे सोमवार को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रविवार को पुलिस ने उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो अपना इलाज एमजीएम अस्पताल में करवा रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुंची और उन्हें विधि सम्मत गिरफ्तार कर लिया था. बता दे कि 1 अगस्त 2015 को जुबली पार्क के पास जॉगिंग करने के दौरान रामसकल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले को अंजाम देने में उपेंद्र सिंह का हाथ था. उपेंद्र सिंह ने बिहार से शूटरों को बुलवाकर रामसकल की हत्या करवाई थी. बाद में पुलिस को यह जानकारी हुई कि इस मामले में कृष्णा तपाड़िया का भी हाथ है. तब से कृष्णा तपाड़िया फरार चल रहे थे.






