
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर स्टेशन के पास कालीचरण टुडू से मोबाइल की छिनतई कर ली गई. मोबाइल छीनने के बाद चोर रेलवे ट्रैक की ओर भागा. इधर कालीचरण जब चोर के पीछे भागे तो आस पास के लोग भी चोर को।पकड़ने दौड़े. इधर आरपीएफ ने चोर को पकड़ा और बागबेड़ा पुलिस ने हवाले कर दिया. कालीचरण उपायुक्त कार्यालय में क्लार्क है. मिली जानकारी के अनुसार कालीचरण मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे, इतने में एक चोर मोबाइल छीनकर फरार हो गया. बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोर को पकड़कर मोबाइल बरामद कर लिया गया है. चोर नाबालिग है, फिलहाल उसके उम्र का सत्यापन किया जा रहा है.






