
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती में बुधवार शाम एक बार फिर वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई. बस्ती में पिंटू यादव और उसके एक साथी ने पड़ोसी के घर मे घुसकर मारपीट की और उसको पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया वहीं उसने हवाई फायरिंग भी की. हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है. डीएसपी हेडक्वार्टर 2 कमल किशोर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में मारपीट हुई है पर फायरिंग नही हुई और ना ही मारपीट में पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आपको बता दे कि पिंटू यादव वही है जिसपर बीते दिनों ही सीएच एरिया पेट्रोल पंप में फायरिंग हुई थी, इस फायरिंग में वह बच गया था.











