
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चूना शाह बाबा मजार के पास छापामारी कर लॉटरी और जुआ खेलते हुए पकड़ा है. चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में संजय उम्र 31 वर्ष, पिता मदन पुष्टी, पता-गौरी शंकर रोड, नियर एचके टॉवर, जुगसलाई, रामचन्द्र सहनी उम्र 46 वर्ष, गोलमुरी, नियर हावडा ब्रीज, सुरेन्द्र सिंह के मकान में किरायेदार, सानू मल्लिक उम्र करीब 55 वर्ष, पता- रेडियो मैदान, सोनार लाईन, धातकीडीह और संतोष सागर, पता- उलियान टैंक रोड, बंधु पथ, नियर नील सरोवर, कदमा शामिल है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चूना शाह बाबा मजार से कुछ दूरी पर बिष्टुपुर बाजार मछली मार्केट के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से लौटरी और मटका खेला जा रहा है. थाना प्रभारी द्वारा एक टीम का गठन किया गय. उक्त टीम द्वारा छापामारी कर जुआ खेलने वाले स्थान से 3900 रुपया, एक डायरी, चार ए-4 आकार का पेपर, एक स्टेपलर, एक स्टेपलर पीन, दो सफेद रंग का चाइनिस पेन, तीन कार्बन, कुछ रंगीन पेपर में कुछ लिखा हुआ तथा पकड़ाये हुए व्यक्ति के पॉकेट से मोबाइल एवं कुल 4750 रुपया को जब्त किया गया.






