
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के कमलपुर थाना क्षेत्र के गेगंडा गांव में घर निर्माण को लेकर पड़ोसियों द्वारा एक महिला समेत बच्चे के साथ मारपीट कर घायल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि कमलपुर थाना क्षेत्र के गेगंडा गांव निवासी महिला गुलाबी महतो ने स्थानीय कमलपुर थाने में लिखित शिकायत की है कि उनके पड़ोसी केबु दास समेत अन्य लोगों ने घर निर्माण को लेकर हुए विवाद में उन पर तथा उनके बच्चे के साथ मारपीट की है. साथ ही आरोपियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया है, पीड़ित महिला ने गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपी को स्थानीय राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त होने के कारण थाने में मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है. पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.







