
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर पुलिस ने मोतीनगर रोड नंबर 2 निवासी धनंजय कुमार के घर पर 27 जुलाई को हुए चोरी की घटना में फरार चल रहे आरोपी गोपाल दास उर्फ चौड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने पुर्व में गुड्डू कुमार सिंह उर्फ एलियन, अजय कुमार सिंह, लव माझी उर्फ रेपो और मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने सभी की निशानदेही में चोरी का सामान भी बरामद कर लिया था. इस मामले में पूछताछ के क्रम में गोपाल दास उर्फ चौड़ा का नाम सामने आया था. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.







