
जमशेदपुर : मुसाबनी थाना अंतर्गत नंबर 2 निवासी 18 वर्षीय एक युवती का शादी की नियत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में युवती के परिजनों ने रोहित रेड्डी, सागर रेड्डी, जोशना रेड्डी, इंजन डे और काशीनाथ डे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को उनकी बेटी गायब हो गई थी. इस मामले में थाने में सनहा दर्ज कराया गया था. बाद में उन्हें मालूम हुआ कि रोहित रेड्डी ने शादी की नियत से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
महिला को फोन कर युवक कर रहा परेशान, थाने में प्राथमिकी दर्ज
मुसाबनी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को दीनबंधु भगत नामक युवक फोन कर परेशान कर रहा है. इससे तंग आकर महिला ने मुसाबनी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. महिला के अनुसार दीनबंधु उसे फोन कर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर अपमानित कर रहा है और फोन कर परेशान कर रहा है. शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.







