
तार कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
गोलमुरी निवासी अनुपमा साहू से तार कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रूपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में अनुपमा ने संजय कुमार और धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ न्यायलय परिवाद दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार 2 जून से लेकर 8 अगस्त के बीच दोनो ने उसे साकची स्थित कार्यालय बुलाया और कहा कि तार कंपनी में नौकरी दिला देंगे. नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रूपए मांगे. रुपए देने के बाद जाली ज्वाइनिंग लेटर भी दिया. अब दोनो कार्यालय बंद कर फरार है.
गोलमुरी चौक पर पुलिस कर्मियों से मारपीट करने वाला गया जेल
गोलमुरी चौक पर बाइक टकराने के बाद पुलिस कर्मी से उलझने और तोड़फोड़ करने वाले राजा कुमार साहू को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. रविवार की रात को राजा ने नशे की हालत में बाइक में टक्कर मारने के बाद पुलिस कर्मियों से उलझ गया था. बाद में उसने कार्यालय में तोड़फोड़ भी की थी.
बाइक सवार युवकों ने की मोबाइल की छिनतई
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत टीआरएफ कंपनी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने धर्मेंद्र कुमार से उनका मोबाइल छीन फरार हो गए. इस मामले में धर्मेंद्र ने बर्मामाइंस थाने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार वे अपने घर के बाहर टहलते हुए फोन पर बात कर रहे थे तभी पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और मोबाइल छीन फरार हो गए.





