
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के उलियान अनिल सुर पथ निवासी 25 वर्षीय एक लड़की के साथ योगा क्लास से लौटते वक्त 15 जुलाई को हुई छेड़खानी की घटना में दो लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया है. कदमा थाना की पुलिस ने उनको तब पकड़ा, जब लड़की ने पुलिस को फोन पर जानकारी दी कि उसको छेड़ने वाला उसके ही घर के पास अड्डा मार रहा है. इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कों को धर दबोचा. दोनों लड़के सोनारी के रहने वाले है. खुद लड़की ने उसको पकड़वाया. 15 जुलाई को कदमा अनिल सुर पथ की रहने वाली लड़की सुबह 9 बजे अपने घर जा रही थी. उसी दौरान जब वह अपने घर के पास पहुंची तो करीब 10 मीटर पहले हीरो होंडा स्पलेंडर में सवार दो लड़के उसके बगल में आये और गलत जगह पर गलत तरीके से छूकर चले गये. उसमें जो लड़का गाड़ी चला रहा था, उसने सफेद शर्ट और काला रंग का चेक शर्ट पहना था. लड़की ने कदमा थाना में एफआइआर दर्ज करायी थी और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया था. उसमें छेड़खानी करते साफ ये दोनों युवक दिख रहे थे.




