
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे घाटशिला थाना अंतर्गत घाटशिला बाजार स्थित केनरा बैंक के एटीएम को चोरों ने अपना निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात चोरों ने एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया. हालांकि, एटीएम को तोड़ने में असफल रहने के बाद चोर मौके से फरार हो गए. इधर सूचना पाकर घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है. बता दे की यह पहली घटना नहीं है जहां एक एटीएम को निशाना बनाया गया है. इसके पहले भी घाटशिला मेंन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम और कॉलेज रोड में लगे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में भी चोरी की घटना हो चुकी है.






