
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है. चोर इन दिनों घरों में घुसकर छोटी-मोटी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला टेल्को थाना क्षेत्र के हुडको स्थित जे41/6 निवासी शिवाजी सिंह के क्वार्टर का है, जहां चोरों ने उनके क्वार्टर में घुसकर चोरी कर ली. घटना की जानकारी शिवाजी को तब हुई जब वे अपने काम से वापस आए. उन्होने देखा कि क्वार्टर के पीछे का ताला टूटा हुआ है और घर से भी कुछ सामान गायब है. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शिवाजी सिंह टाटा मोटर्स कर्मी है. मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी ए शिफ्ट में ड्यूटी पर गए हुए थे. जब वे ड्यूटी से वापस लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो गई है. फिलहाल उनके घर से एक चांदी का ब्रेसलेट, एक स्पीकर और रेनकोट की चोरी हुई है.






