
जमशेदपुर : सोनारी पुलिस ने न्यू कपाली बस्ती में मारपीट करने के मामले में विष्णु दास को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले भी पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दे कि 30 अक्टूबर 2020 को न्यू कपाली बस्ती में दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इस मामले में विष्णु दास फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
सोनारी में महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप
सोनारी स्थित खूंटाडीह निवासी एक महिला ने मधुसूदन, मधुसूदन का बेटा और उसके किरायेदार पर गाली गलौज करते हुए छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार घटना मंगलवार सुबह के है. घटना के वक्त वो घर पर थी. अचानक सभी आरोपी आए और उसके साथ गली गलौज शुरू कर दी. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
डायरेक्टर बंगला में चोरी करने घुसा था चोर, गार्ड ने पकड़ा
बिष्टुपुर स्थित डायरेक्टर बंगला में चोरी करने घुसे कदमा भाटिया बस्ती निवासी मनीष सिंह को गार्ड ने रंगे हाथो पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. मनीष के पास से 30 किलो लोहा भी बरामद किया गया है. इस मामले में श्याम बिहारी ने बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मनीष को जेल भेज दिया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
रेलवे यार्ड में खड़े इंजन से रेलिंग की चोरी कर इंजन में तोड़फोड़
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत रेलवे यार्ड में खड़ी एक इंजन में चोरी कर ली गई. चोरों ने इंजन में लगी रेलिंग की चोरी कर ली. इतना ही नही, चोरों ने इंजन का कांच भी तोड़ दिया. घटना सोमवार की है. चोरों ने एचएसएम गेट के पास खड़े इंजन को निशाना बनाया. इस मामले में मनीफिट शिव मंदिर लाइन निवासी संजय कुमार ओझा के बयान पर बर्मामाइंस थाना कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवाई मो फारुख, मो अरमान और मो नूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं.






