
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड निवासी लक्ष्मी सरदार को एक युवक द्वारा अश्लील मैसेज कर लगातार तंग किया का रहा है. इसको लेकर लक्ष्मी ने कई बार युवक को अपने स्तर से समझाने का भी प्रयास किया पर युवक नहीं माना. अंत में तंग आकर लक्ष्मी ने मानगो थाना में महेंद्र भूमिज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई को उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था. उसने कॉल रिसीव किया तो महेंद्र भूमिक नाम का युवक उससे बातें करने लगा. उसने युवक को काफी समझाया पर वह अक्सर उसे फोन कर परेशान करता. नंबर ब्लॉक करने पर वह अलग अलग नंबर से मैसेज करता. उसकी इस करतूत से वह तंग आ चुकी है.







