
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत तमरिया रोड स्थित एक कंडम क्वार्टर में एक अज्ञात शव बरामद किया गया. शव सड़ी-गली अवस्था में है. उसमें कीड़े लग चुके है. स्थानीय लोगों ने बदबू की शिकायत पर शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव को देखकर यह मान रही है कि युवक वहां नशा करने आया होगा और नशे में वह लड़खड़ा कर गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई होगी. हालांकि पुलिस इसे हत्या से भी जोड़कर देख रही है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है.






