
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती निवासी सन्नी यादव को उसके साले विक्की यादव ने जमकर पिटाई कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद विक्की जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया. इधर सन्नी किसी तरह एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज चल रहा है. सन्नी की सिदगोड़ा बाजार में किराने की दुकान है. घटना के संबंध में सन्नी ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ पांच साल से विवाद चल रहा है. पत्नी अपने मायके में ही रहती है. ससुराल वाले चाहते है कि वह घर जमाई बनकर रहे. शुक्रवार को वह अपनी पत्नी रानी यादव को मनाने गया था. इसी बीच साले विक्की ने उसकी पिटाई कर दी. जब वह गिर गया तो विक्की जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.














