
जमशेदपुर : जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में दो माह से फरार चल रहे बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी निवासी विनीत चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने विनीत के तीन साथी सोपोडेरा गांधी मैदान के पास रहने वाले अरव कुमार उर्फ धीरज कुमार, बागबेड़ा पोस्तो नगर निवासी अर्जुन सरदार उर्फ डीएम रफ्तार और कुणाल कुमार उर्फ सोनू कुमारी को न्यायिक हिरासत में भेजा था. बता दे कि 22 सितंबर को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अरव की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी करने गई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अरव के घर से एक पिस्टल बरामद किया था. पूछताछ में अरव ने अपने साथियों का नाम बताया जो बाइक चोरी करने में उसका साथ देते थे. इधर विनीत ने भी पूछताछ में पुलिस को बताया कि अरव के पास जो पिस्टल बरामद की गई वो उसने भी अपने पास रखी थी. कुछ दिन पिस्टल रखने के बाद उसे वापस कर दिया था. फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.












