
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रिवर व्यू कॉलोनी में एक निर्माणाधीन घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास करने के मामले में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर जम कर पिटाई कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. इधर पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम सीमाल हांसदा बताया है. उसने पुलिस को बताया कि वह गम्हरिया के शालूडीह कर रहने वाला है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




