
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर निवासी 25 वर्षीय भोला धीबर की संदिग्ध अवस्था में।मौत हो गई. सोमवार की सुबह उसका शव उसके घर पर पाया गया. इधर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार भोला किसी शादी शुदा महिला से प्यार करता था. परिजन उसे ऐसा करने से रोक रहे थे. बीती रात को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया. सोमवार सुबह जब घर वाले उसे उठाने गए तो वह नहीं उठा. परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर जांच करवाई तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल मृतक की मां द्वारा लिखित शिकायत की गई है.






