
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी निवासी रीता कुमारी के घर से साइकिल और अन्य सामानों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने स्थानीय चोर मो. समीर को गिरफ्तार किया है. समीर की निशानदेही में पुलिस ने चोरी का सामान गुदरी मार्केट से राहुल कुमार के पास से बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने मो. समीर और राहुल दोनों को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी केके झा ने बताया कि रीता कुमारी 23 नवंबर को काम से शहर से बाहर गई थी. वापस आई तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर से सामानों की चोरी कर ली गई है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो समीर को गिरफ्तार किया. पूछताछ में समीर ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी का सामान राहुल को बेच दिया है. पुलिस ने राहुल के पास से सामान को बरामद किया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.




