
मुंबई/जामनगर : भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का एक और केस की पुष्टि की गयी है. यह भारत का चौथा केस है जो महाराष्ट्र के शख्स में पाया गया है. यह शख्स साउथ अफ्रीका से मुंबई लौटा है. फिलहाल मुंबई के पास कल्याण डोंबिवाल में रह रहा है. वहीं तीसरा केस गुजरात के जामनगर का है. शख्स गुजरात के जामनगर का है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के जामनगर में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा है. इस शख्स की उम्र 72 वर्ष है. शख्स कई सालों से जिम्बाब्वे में रह रहा है. वह गुजरात 28 नवंबर को अपने ससुर से मिलने पहुंचा था. बुखार होने के बाद उसने डॉक्टरों की सलाह पर आरटी-पीसीआर टेस्ट करवा था, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद उसकी सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा किया गया है. गौरतलब है कि बीते दिनों भारत में अन्य दो केस की पुष्टि की गई थी. जिसमें 46 वर्षीय डॉक्टर शामिल है जिसे कोरोना का दोनों टीका ले लिया था. डॉक्टर की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है. वहीं एक 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है. इस दौरान कर्नाटक सरकार ने 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी की जांच का निर्देश दिया है जो पॉजिटिव आने के बाद देश से नेगेटिव रिपोर्ट लेकर भाग चुका है. इस दौरान और 10 लोगों को भी ट्रैक किया करने की कोशिश की जा रही जो बेंगलुरु हवाई अड्डे से लापता हो गए थे. वही महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन के कुल 30 नमूने को जांच के भेजा है. इस दौरान मुंबई के हवाई अड्डे पर 2,821 यात्रियों का आरटी पीसीआर का परीक्षण किया गया.
क्या है लक्षण–
ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों को बहुत अधिक थकान, गले में खराश, मांशपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं आती हैं. इस वैरिएंट के लक्षण डेल्टा वैरिएंट से अलग हैं. ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति के स्वाद और गंध की क्षमता में कोई बदलाव नहीं देखा गया है.





