
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत अशोक नगर में बुधवार की देर रात चोरों ने टाटा मोटर्स कर्मी अजय कुमार के घर पर चोरी कर ली. चोरों ने अजय के घर से नकद समेत गहनों की चोरी की. घटना की जानकारी अजय को तब मिली जब वह सुबह अपने घर पहुंचे. उन्होने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है. उन्होने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. अजय के अनुसार वे टेल्को स्थित क्वार्टर में रहते है जबकि गोविंदपुर स्थित घर पर उसके माता पिता रहते है. माता पिता 30 नवंबर को ही शादी समारोह में शामिल होने गांव गए हुए है. घर की जिम्मेदारी उनपर है. वे हर सुबह घर आते है पर आज जब घर आए तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. अजय के अनुसार चोर अपने साथ नकद समेत 50 हजार के गहने ले गए है.







