
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डाइग्नल रोड स्थित स्क्रैप टाल से पुलिस ने चोरी के समान के साथ जुगसलाई स्टेशन रोड निवासी राजू जयसवाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने राजू के पास से चोरी का 76 केजी तांबा का तार, एक बंडल पीवीसी और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है. हालांकि इस मामले में चोर मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार राजू और उसका साथी डाइग्नल रोड स्थित स्क्रैप टाल में चोरी करने घुसे थे. वहां मौजूद गार्ड ने उन्हे रंगे हाथ पकड़ लिए. पुलिस ने राजू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत आदर्शनगर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को भगाने के आरोप में पुलिस ने मुन्ना नामक युवक को गिरफ्तार किया है. इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने अनुसंधान करते हुए मुन्ना को गिरफ्तार किया और उसके पास से नाबालिग को बरामद किया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.1.






