
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती निवासी 18 वर्षीय दीपक कुमार ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद दीपक को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों के अनुसार दीपक के पिता की मौत हो चुकी है और मां गोरखपुर में ट्रेजरी में काम करती है. दीपक हृदय की बीमारी से ग्रसित है, दो साल पहले ही टीएमएच एम उसका इलाज चला था जिसके बाद से ही वह अवसाद में रहता था. आज दोपहर को वह घर से बाहर निकला था और जब वापस आया तो घर के बाहर बेहोश होकर गिर गया. बाद में उसने बताया कि उसने फिनाइल पी लिया है. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.




