
चाकुलिया : पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झिलरूवा गांव में प्रोजेक्ट विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चक्रधरपुर के पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला कर दिया. इस घटना में श्री नायक किसी तरह बच निकले परंतु उनके अंगरक्षक चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर गांव निवासी शंकर नायक और लाउबेड़ा गांव निवासी जवान ठाकुर हेम्ब्रम हमले में शहीद हो गए. दो-दो जवान के शहीद होने की सूचना पर चाकुलिया प्रखंड के लोगों में शोक में डूब गए. देर शाम दोनों शहीद जवानों की शव तिरंगा झंडा में लिपट कर जब गांव पहुंचा तो दोनों शहीद जवानों के गांव में परिजन और ग्रामीणों की रोने की गूंज से क्षेत्र गूंज उठा. श्यामसुंदरपुर गांव निवासी शहीद जवान शंकर नायक के शव को ग्रामीणों ने पूरे सम्मान के साथ नारेबाजी करते हुए शव यात्रा निकाली. शव यात्रा गांव का परिभ्रमण कर शहीद के घर पहुंचा. परिजनों ने रीति-रिवाज के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया. शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बूरा हाल था, परिवार के लोगों को ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया. शव यात्रा में विजय गोस्वामी, समीर दास, पंचायत की मुखिया हीरामुनी हांसदा, पंसस ज्योतिरानी गोस्वामी, इंस्पेक्टर श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी, बहरागोड़ा थाना प्रभारी, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी समेत अन्य लोग शामिल थे. सभी ने शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

ठाकुर हेम्ब्रम के शव गांव पहुंचते ही रो पड़ा पूरा गांव
नक्सली हमलें में शहीद हुए प्रखंड के लाउबेड़ा गांव निवासी शहीद ठाकुर हेम्ब्रम की शव के गांव पहुंचते ही पूरा गांव रो उठा. शहीद के पिता छाकुराम हेम्ब्रम, मां सालगे हेम्ब्रम,पत्नी अष्टमी हेम्ब्रम और छोटा भाई कुनाराम हेम्ब्रम का रो रोकर बूरा हाल है. गांव की महिला और पुरुष परिजनों को संभाला. शहीद को पूरे सम्मान के साथ देर रात अंतिम संस्कार किया गया. मौके पर चाकुलिया बीडीओ देवलाल उरांव, इंस्पेक्टर राजेंद्र दास,थाना प्रभारी वरुण यादव, घनश्याम महतो समेत अन्य उपस्थित लोगों ने शहीद ठाकुर हेम्ब्रम की अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.













