
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बेढ़ाढीपा निवासी भोला दास ने साढ़ू की बेटी द्वारा छेड़खानी का आरोप से अवसाद में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. यह जानकारी भोला की पत्नी ममता दास ने एसएसपी को दिए एक लिखित शिकायत में दी है. ममता ने शिकायत के माध्यम से बताया है कि भोला दास कुछ दिनों से अवसाद में था. पूछने पर उसने बताया कि साढ़ू की बेटी पूजा दास ने उस पर छेड़खानी का गलत आरोप लगाते हुए सभी के साथ मिलकर मारपीट किया करती थी. वे लोग बार-बार भोला को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे. बार बार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर भोला ने मंगलार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना के बाद पड़ोसियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. ममता ने एसएसपी से अपील की है कि मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाए.












