
जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट हाजत से शुक्रवार की दोपहर दो कैदी फरार हो गए. सूचना मिलने पर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले को जांच में जुट गए. कैदी कोर्ट हाजत में लगे वेंटीलेटर के रॉड को तोड़कर पीछे से नाली की ओर से फरार हो गए. डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ कर रहे है. मिली जानकारी के अनुसार हाजत में चार कैदी मौजूद थे. दो कैदियों को मदद से दो कैदी फरार हो गए है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि छत से सटा हुआ दो वेंटिलेटर है. इन दोनों वेंटिलेटर में रॉड लगा हुआ है. बताया जाता है कि रॉड को काटने के लिए ये दोनों लोग ऊपर चढ़े और दो कैदियों के कंधे का सहारा लिया और फिर अंदर चले गये. कैदियों के पास काटने का जुगाड़ कहां से आया, उस दौरान पुलिसवाले क्या कर रहे है, उस दौरान कैदियों की क्या हरकतें थी, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है. आसपास के एरिया को सील कर उसकी छानबीन शुरू कर दी गयी है. इस बारे में पुलिस का अधिकारिक बयान जारी नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि पहले से ही तैयारी थी, जिस कारण इस घटना को कैदियों ने अंजाम दिया.













