जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके में इन दिनों महिलाओं का एक जत्था लगातार उत्पात मचा रहा है. लोगों का घर खाली कराना और घरों के विवाद में हस्तक्षेप कर एक गुट को फायदा पैसे लेकर पहुंचाने का काम कर रही है. इस कड़ी में बिरसानगर में एक मकान में घुसकर हंगामा करते और सामानों को फेंकते हुए महिलाएं दिख रही है. इसका वीडियो वायरल हो चुका है. बताया जाता है कि यह वीडियो बिरसानगर जोन नंबर 5 का है, जहां एक भाई से उसका ही घर खाली कराया जा रहा है. इस काम में लगी महिलाएं सत्ताधारी पार्टी से जुड़ी हुई बतायी जा रही है. बिरसानगर के इलाकों में इन महिलाओं द्वारा ऐसी कई घटना को अंजाम दिया जा चुका है. इसका विरोध उनकी ही पार्टी के लोग कर रहे है. ऐसे में इन सारे गुंडागर्दी करने वाली महिलाओं के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई इसलिए नहीं कर रही है क्योंकि वे लोग सत्ताधारी पार्टियों में शामिल है. इसको लेकर माहौल गर्म होता नजर आ रहा है और बिरसानगर एरिया में टकराव की स्थिति है.




