
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया के केरूकोचा-चाकुलिया मुख्य सड़क पर बड़ामारा साल जंगल के पास स्कूटी स्कीट (फिसलना) करने से चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सरदारपाड़ा निवासी युवक कालीचरण बेरा 35 की मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है. आसपास के पड़ोसी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार पतित पावन बेरा का इकलौता पुत्र है कालीचरण बेरा. वह जमशेदपुर के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत था. वह बैंक के कार्य कर केरूकोचा से अपने घर चाकुलिया लौट रहा था. इसी बीच सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और मृतक युवक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया.












