
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी की रहने वाली चालबाज ललिता महतो के हैरतअंगेज कारनामे सामने आए हैं. आपको बता दें, कि बीते 20 नवंबर 21 को ललिता महतो के पति बी. रामा कृष्णा शर्मा ने सरायकेला सिविल कोर्ट में अपनी पत्नी श्वसुर देवेन्द्र नाथ महतो, साली अम्बावती महतो और ममेरे साले दीपक महतो पर अपने दो वर्षीय पुत्र बी. सत्यनारायण को गायब करने, गर्भ में पल रहे 2 महीने के अजन्मे बच्चे का गर्भपात कराने और गम्हरिया एवं कदमा के करोड़ों का जायदाद हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. जिसका केस नंबर 821/21 है. कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए चांडिल थाना पुलिस को मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इस बीच ललिता महतो ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बी रामाकृष्णा शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शादी से साफ इंकार कर दिया था. उल्टा ललिता महतो ने बी रामकृष्ण शर्मा पर गम्हरिया के एक कपड़े की दुकान में दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था. हालांकि कोर्ट के निर्देश पर चांडिल थाने में 31 दिसंबर 2021 को मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी गई है. वैसे अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. (नीचे पूरी खबर देखे)

इस बीच आंध्र प्रदेश के तीन अलग- अलग जगहों से एक महिला सहित तीन अपराधी स्थानीय पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. जो झारखंड और बंगाल के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. सभी ने आंध्र पुलिस से बी रामकृष्ण शर्मा की हत्या की सुपारी मिलने की बात बतायी है. बीते चार जनवरी को विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से राकेश मुर्मू की गिरफ्तारी हुई. जहां बी रामकृष्ण शर्मा एएसएम के पद पर पदस्थापित हैं. राकेश ने पुलिस से बचने के लिए नशे की गोली खा ली. फिलहाल पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है. इसी क्रम में 10 जनवरी को त्रिचाकुलम थाना क्षेत्र से अपराधकर्मी रजत और आनंद कैवर्त हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ है. बता दे कि त्रिचाकुलम बी रामाकृष्ण शर्मा का पैतृक गांव है. जिसने पुलिस को बताया, कि उन्हें बी रामकृष्ण शर्मा के परिवार के किसी सदस्य का अपहरण करने का आदेश मिला था. बताया गया, कि उन्हें तीन लाख की सुपारी दी गई है. पुलिस ने कुछ पैसे भी अपराधियों के पास से बरामद किए हैं. वहीं कल यानी 11 जनवरी को एक 41 वर्षीय महिला सरोजिनी महतो को विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. उसने बी रामा कृष्णा शर्मा के साथ खुद के रिलेशन में होने का आरोप लगाया. महिला ने पुलिस के समक्ष चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया, कि ललिता महतो की बहन अंबावती महतो ने उसे बी रामाकृष्णा को फंसाने के एवज में डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय किया है. पुलिस ने सरोजनी महतो के पास से 15 हजार रुपए बरामद किए हैं. सरोजनी जमशेदपुर के मानगो की रहनेवाली है. जिसका ससुराल साकची मोहम्मडम लाईन में है, उसके पति मोहम्मद अली की मौत हो चुकी है. (नीचे पूरी खबर देखे)

हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के कथित मेंबर और एसीबी के वाइस चेयरमैन सूरज कुमार और ललिता महतो के मंगेतर अमित महतो भी शक के दायरे में. (नीचे पूरी खबर देखे)
पूरे मामले में भी रामाकृष्ण शर्मा की वकील अमृता कुमारी ने बताया उनके क्लाइंट की जान को खतरा है. बताया कि 9304933951 नामक अंजान नम्बर से मुझे और मेरे क्लाइंट को धमकी दी जा रही है. मुझे भी फॉलो किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ललिता महतो बेहद ही शातिर और जालसाज महिला है. जब से इस केस की जिम्मेदारी मैंने ली है, उसने साजिश के तहत सारे साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया है. स्थानीय पुलिस पूरे मामले में सहयोग नहीं कर रही है. (नीचे पूरी खबर देखे)

सूरज कुमार जो खुद को हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन का मेंबर और एंटी करप्शन ब्यूरो का वाइस चेयरमैन बताता है. ऐसे नाम का कोई व्यक्ति बार एसोसिएशन में नहीं है. बी रामाकृष्णा शर्मा की संपत्ति को हड़पने और उसके बच्चे को गायब करने के बाद ललिता महतो अमित महतो नामक युवक के साथ मिलकर मेरे क्लाइंट को रास्ते से हटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. मेरे क्लाइंट का पूरा परिवार दहशत में है. हैरान करने वाली बात यह है, कि आंध्र प्रदेश में झारखंड और बंगाल के अपराधी पहुंच रहे हैं और गिरफ्तार होने पर सुपारी किलिंग की बात स्वीकार कर रहे हैं. जल्द ही अगर ललिता महतो की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो मामला गंभीर हो सकता है. अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से न्यायालय के आदेश का अवमानना भी हो रहा है. ललिता केवल मेरे क्लाइंट को नहीं बल्कि कई युवकों को अपने झांसे में फंसा चुकी है. जिसमें उसके पिता, ममेरे भाई और बहन की भूमिका भी संदिग्ध है.













