
जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट की हाजत से फरार हुए कदमा श्याम नगर के रहने वाले सोनू यादव को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. सोनू यादव अपने एक अन्य सहयोगी अमनलाल के साथ 7 जनवरी को जमशेदपुर कोर्ट के सेशन हाजत का वेंटिलेटर छोड़कर भाग गया था तब से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. बुधवार को पुलिस को सफलता मिली और एक आरोपी सोनू यादव गिरफ्तार हो गया. उसके साथ फरार हुए अमनलाल को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. फरार होने के मामले में भी एक अन्य एफआईआर पहले से ही दर्ज है. यह दोनों अपराधी चोरी के मामले में पहले ही जेल में बंद थे.













