
रांची : झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने पीएलएफआइ के शीर्ष नेताओं पर एक बार फिर से ईनाम घोषित की गयी है. पीएलएपआइ सुप्रीमो दिनेश गोप पर 25 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया है. इसको लेकर खूंटी समेत कई इलाकों में दिनेश गोप की तलाशी को लेकर सूचना जारी की गयी है और पोस्टर चस्पा किया गया है. दिनेश गोप खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र का ही निवासी है. इसको देखते हुए इश्तेहार जारी किया गया है. हाल के दिनों में झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप का अर्थतंत्र तोड़ने में कामयाबी पायी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है. दिनेश गोप के अलावा अनल दा उर्फ तूफान पर 1 करोड़, असीम मंडल उर्फ आका उर्फ तिमिर पर 1 करोड़, अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुक्का मुंडा पर 15 लाख, राम प्रसाद मार्डी पर 15 लाख रुपये, दिलीप उर्फ संतोष उर्फ बासुदेव महतो उर्फ बासुको को 15 लाख रुपये, मदन महतो को 15 लाख रुपये, प्रभात मुंडा पर 5 लाख रुपये, सोमरा मुंडा पर 5 लाख रुपये के अवार्ड की घोषणा की गयी है. जो भी इसके बारे में सूचना देगा, उसके नाम को गुप्त रखा जायेगा और उसको उसका ईनाम भी जारी किया गया है.











