
पाकुड़ : झारखंड के पाकुल जिले के आमड़ापाड़ा थाना अंतर्गत अम्बाडीह गांव के मांझीटोला निवासी 9 वर्षीय किशोर बाबूलाल मरांडी और 10 वर्षीय किशोरी मर्शिला मरांडी की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारों की दरिंदगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों मासूमों की हत्या कर उनकी एक-एक आंख भी निकाल ली. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नेहरु मरांडी के परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है. इधर घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिती बनी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर नेहरु मरांडी की तलाश में छापेमारी कर रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम दोनों बच्चे घर पर थे. पड़ोस में रहने वाला नेहरु मरांडी दोनों बच्चों को खेलाने के बहाने से अपने साथ ले गया था. काफी देर होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. परिजन नेहरु के घर गए तो उन्हे पता चला कि बच्चे तो अपने घर चले गए. शुक्रवार को दोनों बच्चों का शव अंबाडीह गांव के बाहर पड़ा मिला. इसके बाद चीख पुकार मच गयी. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. बच्चों की हत्या तंत्र-मंत्र के लिए तो नहीं किया गया है या फिर कहीं बलि तो नहीं चढ़ायी गयी, यह सारा विषय की जांच की जा रही है. लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है.



