
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुड़दंगियों का आतंक सामने आया है. हुड़दंगियों ने बाबूडीह बस्ती में घुसकर कई वाहनों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की. इधर डरे सहमे बस्ती वासियों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची पर हुड़दंगियों के सामने पुलिस की भी एक ना चली. हुड़दंगियों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने इलाके में क्यूआरटी तैनात कर दी. क्यूआरटी के आते ही सारे हुड़दंगी मौके से फरार हो गए. घटना स्थल से हुड़दंगियों के वाहन को भी बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती के युवक सरस्वती पूजा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे. लौटने के क्रम में ही सभी बाबूडीह बस्ती में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे. फिलहाल मौके पर क्यूआरटी को तैनात किया गया है.







